NISHTHA FLN 3.0 प्रशिक्षण कार्यक्रम
निष्ठा FLN 3.0 समग्र शिक्षा के तहत आरंभिक स्तर के शिक्षकों के क्षमता संबर्धन हेतु एक समग्र कार्यक्रम है | निष्ठा के तहत विकसित मॉड्यूल बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केन्द्रित करते हैं | सभी पाठ्यक्रम लर्निंग आउटकम के आसपास केन्द्रित, बाल केन्द्रित एवं शिक्षण अधिगम प्रक्रिया पर आधारित हैं |
एन०सी०आर०टी० और राज्य परियोजना कार्यालय , उत्तर प्रदेश के सहयोग से वर्ष 2021-22 में दीक्षा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन निष्ठा FLN 3.0 प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 अक्टूबर 2021 से प्रारम्भ किया जा रहा है | इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 12 मॉड्यूल जारी किये जायेंगे | इन सभी मॉड्यूलों को NCERT द्वारा विकसित किया गया है |
निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम को शिक्षकों के लिए निम्न कार्यक्रमानुसार ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा –
- यह प्रशिक्षण सभी डायट मेंटर, ए०आर०पी०, के०आर०पी०, एस०आर०पी० व प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सभी प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशकों को पूर्ण करना अनिवार्य होगा |
- प्रत्येक माह दीक्षा पोर्टल पर 2 मॉड्यूल अपलोड किए जायेंगे |
- दोनों मॉड्यूल के प्रशिक्षण को उसी माह के अंत तक पूर्ण करना होगा |
- प्रत्येक कोर्स को पूर्ण करने के लिए ऑनलाइन मूल्यांकन टेस्ट में न्यूनतम 70% अंक प्राप्त करने पर ही प्रमाण पत्र प्राप्त कर पायेंगे |
- इस प्रशिक्षण को कुल 6 Phase में बाँटा गया है |
- प्रशिक्षण का लिंक कोर्स प्रारम्भ होने से एक दिन पूर्व उपलब्ध कराये जायेंगे |
निष्ठा FLN 3.0 कार्यक्रम का उद्देश्य
निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं –
- बच्चों में संख्या, माप और आकार की समझ विकसित करना | उन्हें संख्यात्मक और परिवेशीय समस्या को सुलझाने में सक्षम बनाना |
- शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, ARP’s और एजुकेशन एडमिनिस्ट्रेटर्स की सतत क्षमता निर्माण पर ध्यान देना |
- बच्चों के आजीवन सीखने की एक मजबूत नींव बनाने के लिए सभी हितधारकों यानि शिक्षकों, माता-पिता, छात्रों और समुदाय, नीति निर्माताओं के साथ सक्रिय रूप से जुड़ना |
- खेल, खोज और गतिविधि आधारित शिक्षाशास्त्र को शामिल करके एक समावेशी कक्षा वातावरण सुनिश्चित करना |
- बच्चों के दैनिक जीवन की स्थितियों और उनकी स्थानीय भाषाओं को औपचारिक रूप से शामिल करना |
- छात्रों में पढ़ने और लेखन कौशल की अभिरुचि विकसित करना | बच्चों को स्वतन्त्र पठन और लेखन में सक्षम बनाना |
- पोर्टफोलियो, समूह और सहयोगी कार्य, परियोजना कार्य, क्विज, नाटकों, खेल, मौखिक प्रस्तुतियों, लघु परीक्षणों आदि के माध्यम से सतत एवं व्यापक मूल्यांकन ( सीखने का आकलन ) सुनिश्चित करना |
- सभी छात्रों के सीखने के स्तर का लगातार अनुश्रवण करना |
NISHTHA FLN 3.0 में FLN का पूरा नाम ( Full form of FLN ) क्या है ?
Foundational Literacy and Numeracy (FLN) – बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता,
बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता बच्चों की पढ़ने और अर्थपूर्ण ढंग से समझने की क्षमता के साथ-साथ वास्तविक जीवन में बुनियादी गणितीय कार्यों का उपयोग करने के लिए जिम्मेदार है। बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक कौशल हासिल करना, सीखने में सुधार के साथ-साथ एक बच्चे के समग्र जीवन परिणामों की कुंजी है।
NISHTHA FLN 3.0 Online Training Schedule On Diksha
Phase | Duration | Course no. | Courses |
---|---|---|---|
1 | 15-31 Oct 2021 | 1 | बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मिशन से परिचय |
2 | दक्षता आधारित शिक्षा की ओर बढ़ना | ||
2 | 1-30 Nov 2021 | 3 | बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को समझना : बच्चे कैसे सीखते हैं ? |
4 | बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान में समुदाय एवं अभिभावकों की सहभागिता | ||
3 | 1-31 Dec 2021 | 5 | बुनियादी भाषा एवं साक्षरता |
6 | विद्या प्रवेश एवं बाल वाटिका की समझ | ||
4 | 1-31 Jan 2022 | 7 | प्राथमिक कक्षाओं में बहुभाषी शिक्षण |
8 | सीखने का आकलन | ||
5 | 1-28 Feb 2022 | 9 | टीचिंग, लर्निंग और असेसमेंट में आईसीटी का प्रयोग |
10 | प्रारम्भिक वर्षों में बहुभाषी शिक्षण | ||
6 | 1-31 Mar 2022 | 11 | एफ एल एन के लिए स्कूल लीडरशिप का सुदृढ़ीकरण : अवधारणायें और अनुप्रयोग |
12 | खिलौना आधारित शिक्षा शास्त्र |
निष्ठा प्रशिक्षण मॉड्यूल की प्रश्नोत्तरी हल Answer Keys
सभी प्रशिक्षण के अंत में मूल्यांकन हेतु प्रश्नोत्तरी दी गई है | सभी प्रतिभागियों को रैंडम तरीके से चुने हुए 20 प्रश्नों के उत्तर देने हैं | आप जितनी बार प्रश्नोत्तरी हल करेंगे, हर बार कुछ प्रश्न बदल जायेंगे | उनके विकल्पों का क्रम भी बदल जाएगा |
मॉड्यूल | प्रश्नोत्तरी Answer Keys |
---|---|
Module 1 | Click Here |
Module 2 | Click Here |
Module 3 | Click Here |
Module 4 | Click Here |
Module 5 | Click Here |
Module 6 | Click Here |
Module 7 | Click Here |
Module 8 | Click Here |
Module 9 | Click Here |
Module 10 | Click Here |
Module 11 | Click Here |
Module 12 | Click Here |
No comments:
Post a Comment